month vise

Saturday, December 23, 2017

गंग तीर मधु माघ महीना

Poem of Umesh chandra srivastava

गंग तीर मधु माघ महीना ,
दरस-परस सब विधिक सुदीना। 
जो आवत इन माघइ भाई ,
वह नर पुण्य बहुत बिधि पाई। 
यह मत सुमत पुराणहि गाई ,
जन-मत कहहिं बहुत अधिकाई। 
राम अनुज संग सीतहि आई ,
भरद्वाज मुनि अतिसुख पाई। 
गावहिं तुलसिदास यह वचना ,
उन सम कवन कवि करै रचना। 
बहुविधि तुलसी दास यह गावा ,
राम चरण वह अति-सुख पावा। 
कहत-गुनत तुलसी बहुभाखा ,
राम से अधिक नाहिं कोउ राखा। 
राम दरस करि मज्जन पहिले,
तुलसिदास रामहिं पग गहिले। 
(शेष फिर कभी.... )




उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
Poem of Umesh chandra srivastava

Saturday, December 16, 2017

स्मृति

Poem by Umesh chandra srivastava

वह ह्रदय पटल की क्यारी
मन को मन में मथती  थी, 
 मैं सहम- सहम  सा जाता 
पर वह पवना करती थी। 


उसके ललाट से मुख पर ,
कुमकुम की बूँद बिहँसती। 
उसके सुन्दर मुखड़ों पर ,
आशा  की बूँद छिटकती। 

उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
Poem by Umesh chandra srivastava 

Friday, December 15, 2017

तो फिर क्या डरना



उनका कुछ भी कह देना ,
मज़ाक है क्या ?
लोकतंत्र के चौपहिये ,
कब- तक ,
बाजारवाद में रमोगे। 
कब-तक -
मालिकान के हुक्मों की ,
तामील करोगे। 
पेट की खातिर ,
रोटी के लिए ,
कब-तक मरोगे। 
जीवन की सच्चाई है मरना ,
तो फिर क्या डरना। 




उमेश चंद्र श्रीवास्तव -


Thursday, December 14, 2017

स्मृति

Poem of Umesh chandra srivastava

वह सखी कुमारी कोमल ,
यादें भी पल-पल हंसतीं ,
कुछ याद सखी की बिहँसी ,
कुछ कसक टीस सी होती।

वह कोमल मनभावन थी ,
पावन मन में सोती थी ,
मैं चहक-चहक कर उसकी ,
रसबूंद सदा चखता था।  (फिर कभी... )



 उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
Poem of Umesh chandra srivastava 

Tuesday, December 12, 2017

भय का वातावरण दिखाया

Poem of Umesh chandra srivastava 

भय का वातावरण दिखाया,
भयाक्रांत सब लोग यहां। 
बैठक ,भोजन पर आमंत्रण ,
चर्चा है अब लोक , जहाँ। 
शाशन की मर्यादा ऐसी ,
निजता पर ही प्रश्न उठा। 
कब क्या कह दें शाशन वाले ,
इसका अब है मोल कहाँ।     (शेष कल...)



उमेश चंद्र श्रीवास्तव-
Poem of Umesh chandra srivastava 

Monday, December 11, 2017

स्मृति

poem of Umesh chandra srivastava 

क्यों मन प्रदीप्त के भीतर ,
वह भोली-भली सूरत ,
बनती है और बिगड़ती ,
वह भोली-भली कीरत। 

आंसूं आँखों से छलके ,
कुछ याद सखी की आयी ,
कुछ स्मृति सी मुस्काई ,
कुछ पल हर्षित से उलझे।    (फिर कभी... )




उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
poem of Umesh chandra srivastava 

Sunday, December 10, 2017

पत्थर

poem of Umesh chandra srivastava

एक पत्थर सलीके से उछालो ,
आसमान साफ है।
कई समाधान हैं।
पर सलीके से -
पत्थर उछालना ,
देख-दाख के।
कहीं उछाला हुआ पत्थर ,
तुम्हें खुद ही ,
चोटिल न कर दे।
पत्थर है भाई।
संवेदनहीन है ,
ऐसा कह सकते हो।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव - 
poem of Umesh chandra srivastava

Saturday, December 9, 2017

मुट्ठियां मत भींचो

poem of Umesh chandra srivastava 

मुट्ठियां मत भींचो ,
तोरियां मत चढ़ाओ। 
अंगार मत बोलो -
खोलो-अपने मन का द्वार ,
जहाँ प्रेम निश्छलता ,
ले रही है अंगड़ाई। 
सत्य को पहचानो ,
अंधता त्यागो ,
आगे खाई है ,
जहां से लौटना ,
मुश्किल है भाई ,
मुश्किल है भाई। 


उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
poem of Umesh chandra srivastava 

Saturday, November 25, 2017

रमई काका-३

A poem of Umesh chandra stivastava 

रमई काका ,
बहुत याद आते। 
गर-आज वो होते ,
तो बताते -क्या सही ,
क्या गलत। 
अब कौन है  ,
यह बताने के लिए ,
यह समझाने के लिए। 
अब तो-हम ,
पूरी तरह से ,
स्वछन्द हो गए। 


उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra stivastava 

Thursday, November 23, 2017

रमई काका -२

poem of Umesh chandra srivastava

कितने सुहाने दिन ,
जब हम स्वतन्त्र थे ,
सब कुछ कहने-चलने ,
खाने बताने के लिए।
मगर अब हम बड़े हो गए ,
यानि समझदारी के ,
उस पड़ाव पर खड़े हो गए ,
जहाँ सब नाप-तौल ,
जहाँ सब नफा मुनाफा ,
सब बचा खुचा को ,
बनाने के चक्कर में ,
सवांरने के लिए ,
सिर्फ स्वतंत्रता को छोड़कर। (जारी... )


उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
poem of Umesh chandra srivastava 

Tuesday, November 21, 2017

रमई काका -1

poem by Umesh chandra srivastava

रमई काका ,
बहुत याद आते। 
जब भी पानी की फुहारें-छिटकतीं। 
जब भी आँखों का पानी झरता। 
जब भी बेहयायी नाचती। 
जब भी लुटेरे-लूट जाते कुनबा। 
रमई काका ,
बहुत याद आते।     (जारी )




उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
poem by Umesh chandra srivastava

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...