month vise

Wednesday, January 10, 2018

तेरा हाथ चाहूँ , लगन चाहता हूँ

A poem of Umesh chandra srivastava 

तेरा हाथ चाहूँ , लगन चाहता हूँ ,
तेरा  साथ जीवन सजन चाहता हूँ। 
वह थे राम-सीता धरम के धुरंधर ,
वही मीरा प्रेम-अगन चाहता हूँ। 
वह राधा रहीं ,नाते में कुछ भी कृष्णा ,
तुम राधा मैं मोहन-अमन चाहता हूँ। 
बड़े धीर थे वह तो पूरे धुरंधर ,
लखन लाल सा मैं सहन चाहता हूँ। 
सुदामा की बारी वो मीतों में उत्तम ,
उन्हीं जैसा साथी अमर चाहता हूँ। 
ये दुनिया , तूफानी बहुत दौड़ करती ,
इसी में ख़ुशी का पवन चाहता हूँ। 




उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Monday, January 8, 2018

एक मुक्तक

A poem of Umesh chandra srivastava 

अर्थ प्रधान युग है आया ,
चंदे से पार्टी में माया। 
और इसमें बना पोल है ,
तो फिर कहाँ ईमान की काया। 




उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Sunday, January 7, 2018

एक मुक्तक

A poem of Umesh chandra srivastava

धूप खिली है ,मैं बैठा हूँ - कैसा लगता हूँ ,
रात सिली है , मैं जगता हूँ -कैसा लगता हूँ।
दुनिया की सब गच्च-मच्च में जीवन बीता है ,
अब तो राम से नैन लड़ी है-कैसा लगता हूँ।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra srivastava 

Saturday, January 6, 2018

रोटी का समाजशास्त्र

A poem of Umesh chandra srivastava 

रोटी का समाजशास्त्र ,
व्यापक हो रहा ,
हर व्यक्ति ,
इसके भूगोल की पड़ताल में ,
दिख रहा। 
अब दो रोटी नहीं ,
जिससे पेट तर हो। 
अब भूख का भूगोल ,
समझना पड़ेगा। 
पृथ्वी की ही तरह ,
विज्ञान वेत्ताओं को -
खगालना पड़ेगा ,
कि इसकी व्यापकता क्या है ?
यह भूख इतनी व्यापक ,
क्यों हो रही है ,
कि पेट ही नहीं भरता। 
आदमी तरता रहता ,
सम्पूर्ण जीवन-
इसी की भक्की में ,
लेकिन भर नहीं पाता इसे। 



 उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Friday, January 5, 2018

एक मुक्तक

A poem of Umesh chandra srivastava

तुम्हारे दर पे आता हूँ ज़रा विश्राम मिलता है ,
समाजिक द्वन्द की बातों से कुछ आराम मिलता है।
कहें अब क्या तुम्हारे पास आकर हे प्रभु हे राम ,
तुम्हारे आसरे ही यह जगत -ब्रह्माण्ड चलता है।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Thursday, January 4, 2018

मुट्ठीभर कुछ लोग आये हैं

A poem of Umesh chandra srivastava

मुट्ठीभर कुछ लोग आये हैं ,
तंत्र-मन्त्र को रचने खातिर।
यह भारत है, देश है भाई ,
भाईचारा यहाँ अमिट है।
दे दो चाहे जितनी दुहाई ,
नहीं राग यह खोने वाला।
विश्व पटल पर भारत नक्शा ,
सदा-सदा ही खिलने वाला।
यह तो याद रखो मेरे बंधु ,
भारत विश्व का दर्पण है।
चारों जन ही सुखद यहाँ हैं ,
यही हमारा अर्पण है।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 



Wednesday, January 3, 2018

एक मुक्तक

A poem of Umesh chandra srivastava 

हर सवाल का जवाब दे रही ज़िन्दगी ,
मोड़ जितने बने ,सी रही ज़िन्दगी। 
दो दिनों का सफर -प्रेम से गर कटा ,
तो समझ लो यह सार्थक हुई ज़िन्दगी। 


उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra srivastava 

Monday, January 1, 2018

सत्य केवल ज़िन्दगी है

A poem of Umesh chandra srivastava 

सत्य केवल ज़िन्दगी है , सब पुरानी बात है। 
सत्य केवल बंदगी है , सब पुरानी बात है। 
याद कर लो ज़िन्दगी  का डोर सब निज हाथ है। 
जतन कर लो ज़िन्दगी का राग तेरे साथ है। 
कौन  कहता है तलाशो जंगलों में जा इसे ,
वह अगोचर तुम सही हो बात मेरी मान लो। 
सत्य केवल ज़िन्दगी है , सब पुरानी बात है। 


उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra srivastava 

Thursday, December 28, 2017

लोकतंत्र का समाधान

A poem of Umesh chandra srivastava

मिमियाती बकरियां ,
खिसियाते सांड ,
और गुहार देती पब्लिक ,
कोई सुनने वाला है।
अब स्वयं का है अलाप ,
खुद कर लेते निर्णय ,
क्योंकि मिला है खज़ाना।
एक ओर नौनिहालों  के प्रति ,
तो दूसरी ओर किसान परेशान ,
कोई नहीं ध्यान।
वहीं तीसरी ओर ,
रच रहे दीप दान का मचान।
वाह रे राम ! वाह रे राम !!
तुम्हारी आराधना में ,
हो रहा चहुओर संधान।
कहतें हैं मंदिर बनेगा।
क्या यही है ,
अब लोकतंत्र का समाधान।


उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Tuesday, December 26, 2017

एक बंद

A poem of Umesh chandra srivastava

ये , वो सड़क साफ हो गयी , लगता है वो आएंगे।
भ्रम की बातें फैला-फैला कर ,लगता है वो छाएंगे।
वोट की खातिर मारा-मारी ,एक दूजे को ख़ारिज कर।
अपना-अपना राग अलापें ,जन-मन को भरमायेंगे।

उमेश चंद्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra srivastava 

Sunday, December 24, 2017

लोकतंत्र ! सावधान !!



लोकतंत्र ! सावधान !!
आ गया मेहरबान। 
कितना बड़ा सत्य कहता ,
कुछ नहीं किया उन्होंने ,
केवल लूटने के सिवा !
वाह रे ! भाई वाह !!
                                 

                       -उमेश चंद्र श्रीवास्तव 

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...