month vise

Wednesday, December 9, 2020

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava


काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

गीत गाने आ गया |

खो रही जो बात मैं

उसको बताने आ गया |

रात चंदा ने चकोरी से

कहा तुम जान लो |

इस धरा की तुम रंगीनी

जान लो पहचान लो |

जब भी प्रेमी प्रेमिका से

मुस्कुरा कर बोलता |

वह उसे तुम सी चकोरी

जानकर रस घोलता |

आज समझी हो नादानी

बात यह पहचान लो |



-उमेश श्रीवास्तव

A poem of Umesh Srivastava


Sunday, December 6, 2020

गोष्ठी

 A poem of Umesh srivastava 

यह गोष्ठी हर जिले,

शहर, गली, मोहल्ले में 

करना चाहता हूँ, इसलिए 

ताकि देख सकूं ,

कि मन का मयूर 

कहाँ तक छलांग मारता है |

या हकीक़त में 

यथार्थ के मुहाने  की 

तस्वीर उभारता है |

वह ड्योढ़ी पर बैठी 

तनया , तन-मन में 

स्वप्न के किस 

आवेग में खोई है |

सच के धरातल से 

दूर कब तक 

उसकी बात जोहती 

पड़ी है 

घर आंगन के 

कोने अतरे में | 


-उमेश श्रीवास्तव 

 A poem of Umesh srivastava 

Thursday, December 3, 2020

हम किसान इस देश के

A poem of Umesh sriasvatav

हम किसान इस देश के

यह माटी मेरा तन है
यह माटी मेरा मन है
हम इसमें मिल जायेंगे
पर झंडा को फहराएंगे
नाम लांछन चाहे दे दो
पर यह माटी मेरी है
मेहनत की हम खाते हैं
इसको नहीं गवाएंगे
मानोगे तुम पक्का जानो
इरादों को तुम पहचानो
मांगों पर मिट जायेंगे
पर झंडा को फहराएंगे

उमेश श्रीवास्तव
A poem of Umesh sriasvatav

यह सड़ी गली कविता

A poem of Umesh chandra srivastava 


 यह सड़ी गली कविता

लिख कर कब तक चलाओगे
बिना लय की
कविता सुना कर
कब तक तुलसी बाबा
का बहिष्कार करोगे
खूंटी पर टंगी
तस्वीर की तरह
तुम्हारी कविता में
न जान है
न रस है
न तत्व है
फिर भी तुम
झुंड बनाकर
उसको बेहतरीन
बनाने पर तुले रहते हो
बस तुम्हारे लोग
उसे सराहते हैं
पढ़ते हैं
बताओ कितने
पाठक बने
तुम्हारी कविता संग्रह के
बताओ
-उमेश चन्द्र श्रीवास्तव
A poem of Umesh chandra srivastava 

एक बंध

मैं तुम्हारे पास आना चाहता हूँ
मैं जरा सा मुस्कुराना चाहता हूँ
जिन्दगी ने दुःख बहुत मुझको दिया
मैं उसे केवल भुलाना चाहता हूँ


Thursday, November 26, 2020

अगहन का गीत


अगहन में बिंदिया माथे पर  

                     अगहन में |

कुँवारी सिंगार करें,

सुंदर-सुंदर वस्त्र पहनें,

रेशम जड़ी साड़ी को पहनें 

                     अगहन में |

माथे पे सुंदर चीर 

गले में कंठ माला 

नैना तरेर चलें

                     अगहन में |

पांवों में पायल 

ठुमुक-ठुमुक चाल चलें 

रुनझुन पायल बोले

                     अगहन में |


उमेश चन्द्र श्रीवास्तव 

Saturday, October 24, 2020

मैं उस जनपद का कवि हूँ

A poem by Umesh chandra srivastava

 मैं उस जनपद का कवि हूँ

 मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ पन्त निराला रहते थे
मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ भाषा वैज्ञानिक रहते थे
मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ सुभद्रा महादेवी का
अमर गान रहा
मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ से सरस्वती पत्रिका का
निकलना फिर से शुरू हुआ
मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ सरस काव्य की धारा है
अनमोल सितारे आज यहाँ
कहते यह देश पिआरा है
यह जग भर का उजियारा है
जन मन का पालनहारा है
मैं उस जनपद का कवि हूँ
जहाँ केवट ने पांव पखारे थे
सब जन के राम पिआरे को
गंगा के पार उतारे थे
मैं उस जनपद का कवि हूँ'
(आगे फिर कभी)
-उमेश चन्द्र श्रीवास्तव
A poem by Umesh chandra srivastava

Friday, May 22, 2020

मजबूरों को देखा,


A poem of Umesh chandra srivastava 

मजबूरों को देखा,
सडकों पर,
दूर-दूर से आते पैदल |
सर पर बोझा,
हाथ में झोला |
ऊँगली पकड़े साथ में बच्चे,
कुछ को गोदी में उठाये |
चलती मजबूरिन माँएं ,
पैदल-पैदल |
राहों में कोई दे देता ,
बिस्कुट, पानी,
खिचड़ी, रोटी |
खाती, बचा खुचा रख लेती,
कहती-
आगे खायेंगे ये बच्चे |
माँ का लाड-प्यार सब दिखे,
आंचल में ढक अबोधों को|
चलती माँयें ,
पैदल-पैदल |
 -उमेश चन्द्र श्रीवास्तव 


A poem of Umesh chandra srivastava 

Friday, April 3, 2020

Wednesday, October 2, 2019

गाँधी बनो गाँधी

A poem of Umesh chandra srivastava


गाँधी होने का मतलब ,
सादगी,सहजता और मृदुलता।
सत्य, अहिंसा परमो धर्म ,
मगर यह सब अब कहाँ ?
जहाँ देखिये - वहां ,
यह सब भुनाए जा रहे।
अपनी-अपनी स्वार्थपूर्ती के लिए।
गाँधी बनो गाँधी।
गाँधी होने का मतलब समझो।
तब बनेगा देश ,
तब तनेगा राष्ट्र।
और तब हम कहलायेंगे ,
गांधी देश के वाशिंदे।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Wednesday, July 24, 2019

आज वह भोर सुहानी फिर है

A poem of Umesh chandra srivastava



आज वह भोर सुहानी फिर है ,
आज दामन की कहानी फिर है |
आज रोको नहीं, कसम से तुम ,
आज जीवन में रवानी फिर है |
छोड़ो बैठो-सभी कुछ काम छोड़ो ,
जरा पलकों से निगाहें मोड़ो |
प्रेम मूरत तुम्हारे मुखड़े पर ,
आज गुलशन की निशानी फिर है |
चलो जलपान करले थोडा हम ,
वजन का भार थोडा बढ़ जाए |
प्रेम आलोक में जो टिम-टिम है,
आज उस बात की कहानी फिर है |


उमेश चन्द्र श्रीवास्तव -

A poem of Umesh chandra srivastava

Tuesday, July 23, 2019

आज फिर तुमको बुलाना चाहता हूँ

A poem of Umesh chandra srivastava




आज फिर तुमको बुलाना चाहता हूँ ,
आज फिर उस दीप की चाहत मुझे |
रोशनाई में नहा कर प्रेम पूरित ,
आज फिर तुमको दिखाना चाह्ता हूँ |
तुम सदा से पास मेरे ही रही हो ,
तुम सदा से साथ मेरे ही रही हो |
प्रेम का वह राग छेड़ो फिर जरा तुम ,
आज मैं उसमें नहाना चाहता हूँ |



उमेश चन्द्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Monday, July 22, 2019

सावन पावन महीना है

A poem of Umesh chandra srivastava




सावन पावन महीना है ,
इसमें शिव का नगीना है |
भक्तों आओ जरा शिव धाम ,
भोले शंकर बुलाते हैं राम |
शिव की भक्ति है शक्ति अपार ,
श्रद्धा से सब करो नमश्कार |
कितना सुन्दर है लगता धाम ,
साथ बैठी है शक्ति वाम |
        सावन पावन महीना है ,
        इसमें शिव का नगीना है |


उमेश चन्द्र श्रीवास्तव-

A poem of Umesh chandra srivastava

Saturday, July 20, 2019

तुम्हारे आने से ,


A poem of Umesh chandra srivastava

तुम्हारे आने से,
मौसम बदल जाता है |
तुम्हारे मुस्कुराने से ,
फूल खिल जाते है |
तुम्हारे देखने से ,
सूरज लहलहाने लगता है |
तुम्हारा सुखद सहवास ,
शीतलता प्रदान करता है |
बहुत सोचता हूँ ,
कि तुम्हारे पास,
ऐसा कौन सा ,
गुरुत्वाकर्षण है ,
की सब कुछ ,
खिंचा-खिंचा लगता है |



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -

A poem of Umesh chandra srivastava




Thursday, July 18, 2019

अभी तो बहुत काम है


A poem of Umesh chandra srivastava



अभी तो बहुत काम है ,
यहाँ-कहाँ आराम है|
वह तो फिकर में रह रहे ,
खुद वह बढे , खुद को गढे। 
मेरा तो बस मिजाज है ,
वह ही बढे , वह ही चढे। 

इस ज़िन्दगी के मायने ,
समझो कहाँ विराम है। 
अभी तो बहुत काम है ,
यहाँ कहाँ आराम है। 


उमेश चन्द्र श्रीवास्तव-

Thursday, July 11, 2019

चंदा नहीं मोबाइल चाहिए

A poem of Umesh chandra srivastava




चंदा नहीं मोबाइल चाहिए ,
नन्हा बच्चा बोल रहा है।
पापा मुझको तुरंत दिलाओ,
भाव को अपने खोल रहा है।

मोबाइल में दुनिया भर की ,
खुब तस्वीरें देखूंगा।
मम्मी-पापा सुनलो मेरी ,
मैं भी उसमे फेकूंगा।

देख रहा हूँ रोज तमाशा ,
खिल-बिल सारे मिलते हैं।
एक दूजे को कमेंट लिख रहे ,
सामने कुछ नहीं कहते हैं।

मौन सिखाता यह मोबाईल ,
इसकी दुनिया न्यारी है।
बच्चे बूढ़े सभी जनों को ,
इसकी भाती क्यारी है।





उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

Thursday, July 4, 2019

वह लिखते छंद शास्त्र से,

A poem of Umesh chandra srivastava


वह लिखते छंद शास्त्र से,
परिभाषित करके पढ़ते |
हम तो लिखते जग की बाते,
लोगो को केवल गढ़ते |
वह तो शास्त्र पुरोहित ठहरे,
शास्त्रों के विद्वान प्रबल|
अपनी बातो में रंग भरते ,
दूजे को केवल कहते |



उमेश चन्द्र श्रीवास्तव- 
A poem of Umesh chandra srivastava 

निपट अनाड़ी तुम भी सुन लो

A poem of Umesh chandra srivastava



निपट अनाड़ी तुम भी सुन लो
कविता राग विराग सही
भावो का अवगुंठन सारा
यह केवल संवाद नही
अरे जरा कबिरा को देखो
लिखा सहा उस युग का सब
अब तो बानगी पेश कर रहे
उसमे रहना कुछ भी नही ...





उमेश श्रीवास्तव-
A poem of Umesh chandra srivastava 

Monday, June 24, 2019

श्रद्धांजलि


A poem by Umesh chandra srivastava



श्रद्धांजलि सभा में जुटने वाले,
बड़ी निष्ठा से बोल रहे थे|
कि वह कितने- करीब थे उसके,
कितना चाहता था वह- उन्हें|
कितनी बेबाकी से लिखता था,
कबीरा के मंजर का दृष्टांत|
उनकी तमाम कवितायेँ,
मूर्तिभंजक, लोकरंजक,
और न जाने क्या क्या?
उनकी कविताओ में,
संघर्ष, वेदना और स्पृहाएं|
सब कुछ थी|
वह काल के गाल पर,
लिख देता था अटार|
टंकार कर कहता-
करो उसका प्रतिकार,
को हमे डूबोता हो,
समेटता हो|
उसे छोडो,
आगे बढ़ो|
विचारों की क्रांति का,
वह मशाल जलाओ|
जहाँ सारे मानक पुष्ट लगे |
तमान वैचारिक पड़तालों से,
नवाज़ा जा रहा वह|
आज स्मृति के झरोखों से,
निहार रहा था|
आये हुए लोगो की निष्ठां को,
खंगाल रहा था|
कि-कौन-क्या-क्या बहाना कर,
श्रधांजलि सभा से
खिसक रहे थे |
किसी ने किसी बैठक का,
तो किसी ने स्वाथ्य का,
रोना रोया|
और किसी ने कुछ कुछ और का|
अपने-अपने वक्तव्यों के बाद,
वह सब के सब,
फुर्र होते गये|
और अंत तक
श्रधांजलि सभा में,
पचास ये पांच ही रह गये|
जैसे लगा मुखाग्नि के बाद,
अपने ही सिर्फ दस-पंद्रह,
शेष रहते हैं|
बाकी सब वहा से,
 पलायन कर जातें हैं!
ठीक वही नज़ारा,
यहाँ भी था, यहाँ भी था, यहाँ भी था|
उमेश चन्द्र श्रीवास्तव-
A poem by Umesh chandra srivastava


Sunday, June 23, 2019

मिट्टी-मिट्टी सोना उगले

A poem of Umesh chandra srivastava


मिट्टी-मिट्टी सोना उगले,
सोना-सोना मोती।
देश हमरा सर्वश्रेष्ठ है,
काहे को तू सोती।

सोना जीवन का वसूल नहीं,
जगना-जगना भाई।
जागोगे तब ही आगे हो,
बरसाओगे मोती।

अब तो भइया गजब ज़माना,
सत्ता खातिर होती।
लोगों को आपस में भिड़वाके ,
काट रहे हैं गोटी।

आओ देश सँवारे फिर से ,
कहाँ गयी क्यों सोती।
नारी धर्म निभाओ फिर से ,
देश  तुम्हीं से होती।



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -
A poem of Umesh chandra srivastava 

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...